डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज/ भले ही सीएम कैप्टन इस हिंसा के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार मान रहे हों लेकिन पंचकूला से भड़की आग ने पंजाब के कई जिलों को जला दिया, संगरूर, मानसा, लहरागागा, फाजिल्का धू-धू कर जला दिए गए। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। कैप्टन सरकार सुरक्षा का दावा करती रही लेकिन जब बारी मोर्चा संभालने की आई तो सरकार के सभी पुलिसकर्मी फेल हो गए। डीजीपी सुरेश अरोड़ा की रणनीति मात खा गई और कैप्टन अमरिंदर भी सिर्फ अपील ही करते रह गए। अब सवाल ये बड़ा है कि दावे तो कैप्टन सरकार के भी बड़े थे फिर इस हिंसा को रोकने में सरकार फेल क्यों हो गई।
WATCH VIDEO
