आवारा पशुओं से छुटकारा पाने के जल्द ही पंजाब में खोले जायेंगे पांच स्लॉटर हाउस: Farmers Union Lakhowal

Online Desk/ Living India News: आवारा पशुओं से छुटकारा  पाने के जल्द ही पंजाब में खोले जायेंगे पांच स्लॉटर हाउस: Farmers Union Lakhowal Punjab के किसानों को…

Online Desk/ Living India News: आवारा पशुओं से छुटकारा  पाने के जल्द ही पंजाब में खोले जायेंगे पांच स्लॉटर हाउस: Farmers Union Lakhowal

Punjab के किसानों को अफीम की खेती करने  की मिले अनुमति

नदी के पानी के संरक्षण के लिए धारा 78, 79,80 को  किया जाये  निरस्त

 

आवारा पशुओं के चलते हो रहे फसलों के नुक्सान और प्रति दिन होंने वाले सड़क दुर्घटनाओं के कारण  कई व्यक्ति अपनी जिंदगी गवा चुके है , इन स्थतियों को देखते हुए, Mansa में  भारतीय किसान संघ ने अब इन जानवरों की समस्याओं के समाधान के सरकार के समक्ष  एक बड़ी मांग रखी है।

भारतीय किसान संघ के Chairman Ajmer Singh Lakhowal की अगुवाई में, आज किसानों को उचित मूल्य प्रदान करने के साथ ही पंजाब में  पांच बूचड़खाने खोलने के अलावा पंजाब में अफीम की खेती की अनुमति देने के लिए मांग पेश की गयी।

District Administrative Complex के सामने अपनी मांगों को लेकर किसानो ने धरना प्रदर्शन किया और Deputy Commissioner Fazilka, Manpreet Singh Chhatwal को मांग पत्र दे कर जायज़ हक़ के मांग की अपील की।

आवारा पशुओं की गंभीर समस्याओं सम्बन्धी किसानो ने मांग की, कि पंजाब सरकार आवारा पशुओं और कुत्तों को सँभालने का उचित प्रबंध करें।  साथ ही कुत्तों को मारने का अधिकार पंचायतों को दिया जाये और पंजाब के अंदर स्लॉटर हाउस (बूचड़खाना) खोल कर इनका मास विदेशों में निर्यात किया जाये।

लखोवाल की सरकार से मांगें 

किसान यूनियन द्वारा मांग पत्र थमाने के बाद , अजमेर सिंह लखोवाल ने पंजाब के किसानों को अफीम की खेती करने  की अनुमति देने की मांग पेश करते हुए कहा कि, यदि देश के अन्य 16 राज्यों के पास खसखस की खेती करने की इजाज़त है तो पंजाब में क्यों नहीं ?

 

लखोवाल का मानना है कि, ऐसा करने से की पंजाब के अंदर लोग केमिकल नशों से दूर हटेंगे।  उनका कहना है कि,  पंजाब के अंदर से आवारा कुत्ते, सूअर, बंदर, नील गायें, विदेशी आवारा सांड सडकों और खेतों में फसल की बर्बादी और मनुष्यता की जान के दुश्मन बन रहें है, जिनका जल्द ही बंदोबस्त करना जरुरी  है।

सरकार के समक्ष राखी अपनी मांग

 पहले गुरु साहिबान  श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा वृक्षारोपण की मुहीम का किसान यूनियन ने दिल से स्वागत किया है। साथ ही आवारा पशुओं को खुला छोड़ने का विरोध किया। लखोवाल ने कहा कि, पशु वृक्षों के क्षय का कारण बनते हैं ।

 

पंजाब सरकार नकली दूध, नकली खाद और कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ हत्या करनेव की साजिश  (302 आईपीसी) दर्ज करके कठोर दंड की व्यवस्था करें।

सरकार के समक्ष राखी अपनी मांग

पहले गुरु साहिबान  श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा वृक्षारोपण की मुहीम का किसान यूनियन ने दिल से स्वागत किया है। साथ ही आवारा पशुओं को खुला छोड़ने का विरोध किया। लखोवाल ने कहा कि, पशु वृक्षों के क्षय का कारण बनते हैं ।

पंजाब सरकार नकली दूध, नकली खाद और कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ हत्या करनेव की साजिश  (302 आईपीसी) दर्ज करके कठोर दंड की व्यवस्था करें।

किसानो को उनकी फसलों के लगत मूल्य देने के लिए डॉ. स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट c2 + 50 प्रतिशत को जोड़ कर लागू किया जाये।

खेती मजदूरों की कमी को पुआ करने के लिए, खेती को मनरेगा से जोड़ा जाये।

 60  वर्ष से अधिक आयु के किसानो के लिए 6000 रुपये प्रति माह पेंशन और मुफ्त इलाज़ की सुविधा दी जाये।

पंजाब के पानी को प्रदूषित करने वाली रंगाई मीलों को जल्द ही बंद किया जाये।

बाढ़ पीड़ित किसानो को 4000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाये।

धान की फसल की लूट को रोकने के लिए पंजाब सरकार इसे कुछ चुने हुए एमएस पी पर खरीदने का प्रबंध करें।

प्रतिनिधिमंडल में कई मुख्य शख्सियतें भी रहे मौजूद

 

इस प्रतिनिधिमंडल में मौजूद किसान नेता सुखपाल सिंह बुटर उपाध्यक्ष पंजाब, अवतार सिंह मेहलून उपाध्यक्ष पंजाब, गुरविंदर सिंह कूम कलां प्रेस सचिव ने मांग की पंजाब सरकार अपने किये वादों के मुताबिक कर्ज़ा माफ़ करें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फाजिल्का गुरमेज सिंह विर्क, जिलाध्यक्ष फिरोजपुर अमरीक सिंह संधू, नरपिंदर सिंह फाजिल्का के अलावा कई और शख्सियत भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *