अमृतसर-फिरोजपुर के बॉर्डर एरिया के गांवों में चलेंगी ट्रेन!

चंडीगढ़ : सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीनों में अमृतसर और फिरोजपुर के बॉर्डर एरिया में बसे गांवों में भी ट्रेन चलने…

चंडीगढ़ : सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ महीनों में अमृतसर और फिरोजपुर के बॉर्डर एरिया में बसे गांवों में भी ट्रेन चलने लगेंगी। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहल की है। सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कादियां से व्यास और घरयाला से मल्लांवाला के बीच बिछाई जाने वाली लाइन के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। सीएम ने जानकारी दी है कि PWD को निर्देश दिया गया है कि रेलवे लाइन से जुड़ी तमाम दिक्कतों को लेकर रेलवे मंत्रालय के संपर्क में रहें, ताकि लाइन को बिछाने में अनावश्यक विलंब ना हो। सीएम ने रेलवे मंत्री से व्यक्तिगत रूप से इस मसले को हल करने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है।

सीएम ने पत्र के हवाले से बताया है कि 31 मई को उन्होंने कादियां-व्यास रेलवे लाइन के निर्णाण का आग्रह किया था। लेकिन निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, इसमें तेजी लाने की जरूरत है। जबकि घरयाला-मल्लांवाला लाइन निर्माण को लेकर भी सीएम ने रेलवे मंत्री को जानकारी दी है। सीएम ने बताया है कि इस रेल लाइन के निर्माण हो जाने से अमृतसर-फिरोजपुर के बॉर्डर एरिया पर बसे गांवों के लोगों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही ये रेल लाइन व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने में मददगार होगा। राज्य सरकार ने अमृतसर-खेमकरन लाइन के घरयाला स्टेशन और फिरोजपुर-जालंधर लाइन के मल्लांवाला स्टेशन के 25 किमी के मार्ग को भी आपस में जोड़ने का आग्रह किया है। जिससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *