अमृतसर: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को अमृतसर दौरे पर रहे ! इस दौरान उनहोंने अमृतसर की डेवलप्मेंट के लिए 565 करोड़ के करीब प्रोजेक्ट शुरू किये जाने की घोषणा की, इस दौरान उन्होंने कहा की पंजाब में पानी के गिरते हुए स्तर को ध्यान में रखते हुए नदियों के पानी को पीने योग्य बनाया जायेगा, और इसकी शुरुआत अमृतसर से की जाएगी !
इसके अलावा सीएम ने हाउस टैक्स बकाये वन टाइम सेटेलमेंट में खत्म करने की बात भी कही साथ ही रेलवे क्रॉसिंग के फ्लाई ओवर और कई अमृतसर को स्मार्ट सिटी बनाने में अहम योगदान का जिक्र भी किया और साफ किया कि विकास ने नाम पर ही नगर निगम चुनाव कांग्रेस जीतेगी ।
