चंडीगढ़ : पंजाब में किसानों के बढ़ते आत्महत्या के मामलो को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। पिछले सप्ताह हुई सुनवाई पर केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन जवाब फाइल करने के लिए दोनों तरफ से समय मांगा गया है। दरअसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल न खरीदे जाने के मामले में दायर एक अन्य याचिका पर पंजाब और केंद्र के कृषि सचिवों को हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं। अब न्यूनतम समर्थन मूल्य मामले के साथ ही खुदकुशी मामले में बहस कराई जाएगी। खुदकुशी मामले में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को केवल समस्या नहीं सुझाव भी देने को कहा है। आपको बता दें कि याचिकाकर्ता के वकील ने किसानों की खुदकुशी के बढते मामलो को लेकर सुझाव दिया है कि पंजाब लैंड सीलिंग एक्ट को खत्म किया जाए, किसानों की फसल को व्यापारियों के हाथ से निकाला जाए, किसानों से फसलें सस्ते में खरीद लिए जाने के बाद सरकार द्वारा निर्यात घोषित करने का सिलसिला बंद किया जाए।
हाईकोर्ट पहुंची किसानों की खुदकुशी, सुनवाई आज
चंडीगढ़ : पंजाब में किसानों के बढ़ते आत्महत्या के मामलो को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। पिछले सप्ताह हुई…
