सुनील जाखड़ ने अकाली दल को दी चेतावनी

पंजाब के किसानो को आखिर क्या मिला इसको लेकर अभी शायद किसान भी असमंजस में हैं। विपक्ष कर्जमाफी के लिए जारी बजट को किसानों के…

पंजाब के किसानो को आखिर क्या मिला इसको लेकर अभी शायद किसान भी असमंजस में हैं। विपक्ष कर्जमाफी के लिए जारी बजट को किसानों के साथ मजाक बता रहा है तो वही सरकार कर्जमाफी के फैसले पर अपनी पीठ थपथपा रही है। सुनील जाखड़ ने किसानों को सरकार के एलान के फायदे बताने के लिए अलग अलग ज़िलों से किसानो को बुलाया और उन्हें बजट में किसानों के लिए रखे गए प्रावधान के लाभ बताए। सुनील जाखड़ ने कैप्टन सरकार के कर्जमाफी के फैसले को एतिहासिक बताया साथ ही अकाली दल को डिबेट के लिए चेतावनी दे डाली !
सुनील जाखड़ ने कहा कांग्रेस भले ही इस बात पर जोर दे रही हो कि सब किसानों का कर्ज माफ होगा लेकिन विरोधी दल बार-बार इसी बात को दोहरा रहे है कि कर्जमाफी के लिए बजट में जितनी राशि का प्रावधान रखा गया है उससे किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा सकता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *