जाको राखे साइयां मार सके न कोय। ऐसा ही कुछ हुआ खन्ना में जहां नहर के तेज बहाव में एक कार जा गिरी। गनीमत रही कि पांचों लोगों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार कार में कुल 7 लोग सवार थे ।
उनमें दो व्यक्ति कुछ सामान लेने के लिए उतरे लेकिन तभी किसी तकनीकी खराबी के कारण रुकी हुई कार तेज़ी से चलने लगी और नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद कार सवारों को निकाला जा सका।
