श्रीनगर में CM महबूबा मुफ्ती, डिप्टी CM निर्मल सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए शहीद मेजर कमलेश पांडे और जवान तेनजिन को नम आंखों से श्रीनगर के ठठ कैंट मैदान में…

Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए शहीद मेजर कमलेश पांडे और जवान तेनजिन को नम आंखों से श्रीनगर के ठठ कैंट मैदान में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह समेत सेना के तमाम आला अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सेना के मेजर कमलेश पांडे और एक जवान तनेजिन के पार्थिव शरीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह और कई अन्य मंत्रियों ने सेना के मेजर और जवान को पुष्पांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री शहीदों के परिवारों के साथ सहानुभूति करते हुए कहा कि उनके बलिदान को इतिहास और युवाओं के लिए आदर्श उदाहरण के रूप में दर्ज किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *