चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस भले ही नशे के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन पुलिस का काम ऐसा है कि उसकी अच्छाई कम, बुराई ज्यादा होती है। इस बार मोहाली पुलिस पर अन्याय का आरोप लगाया गया है। मोहाली में जीरकपुर के रहने वाले दविंदर सिंह ने जीरकपुर पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।दविंदर का कहना है कि पुलिस ने उनसे बिना वजह उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। वो खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनका कहना है कि पुलिस की ओर से दी गई धमकी पर किससे सुरक्षा की गुहार लगाएं। जीरकपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दविंदर सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई की कार का पटियाला रोड पर एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद जीरकपुर पुलिस उसको ज़ख़्मी हालत में थाने लेकर आई। उनका हाल जानने के लिए वह जब अपने छोटे भाई के साथ रात करीब 8 बज़े जीरकपुर थाने पहुंचे, तो वहां पर पुलिस कर्मियों ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गाली गलौच करने से रोकने पर उन्होंने छोटे भाई पर लाठी से हमला करके मोबाइल तोड़ दिया और पिस्तौल निकाल कर एनकाउंटर करने की धमकी भी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दविंदर सिंह ने अपने फटे हुए कपडे और टुटा हुआ मोबाइल भी दिखाया। उन्होंने यह भी कहा के इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की है और पुलिस कर्मियों की ओर से दी गई एनकाउंटर की धमकी के चलते अपनी सुरक्षा की मांग की है। अब सवाल ये है कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो जनता किस पर विश्वास करे।
शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने की पिटाई!
चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस भले ही नशे के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन पुलिस का काम ऐसा है कि उसकी अच्छाई कम, बुराई…
