श्री आनंदपुर साहिब में नगर कौंसिल द्वारा लाखो की लागत से तैयार होने वाली लाईब्रेरी का काम अधर में लटका है। 27 अक्टूबर 2009 को इसका नींव पत्थर रखा गया था लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी इसका काम पूरा नहीं हो पाया है। जिस के चलते अब यह जगह नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है।
नगर कौंसिल के प्रधान अमरजीत वालिया का कहना है कि पहले 37 लाख 50 हज़ार रुपये का फंड आया था, उससे इमारत का कुछ हिस्सा बनाया गया है। अब और फंड जारी किया गया है जिसके चलते अगले कुछ ही दिनों में टेंडर लगाकर बाकी का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।


