लंबी: सूबे में हर रोज किसानो की और से कर्ज के चलते आत्महत्याएँ की जा रही है ! लम्बी के गांव फतहेपुर मनिया में एक 50 साल के किसान रणजीत सिंह ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली दिवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली !
मृतक रणजीत सिंह के परिजनों ने जानकारी देते कहा के रणजीत सिंह के पास सिर्फ 6 एकड़ जमीन थी और आढ़तिया का करीब 6 लाख रुपए का कर्ज था जिसकी वजह से वो परेशान रहता था !फिलहाल पुलिस की ओर से मृतक के मरने से पहले दिए गए ब्यानो के आधार पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी गई है !

