रेवाड़ी: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ज्योति गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रेवाड़ी: सोनीपत जिले के कालूपुर गांव की रहने वाली 21 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी ज्योति गुप्ता की संदिगध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का…

रेवाड़ी: सोनीपत जिले के कालूपुर गांव की रहने वाली 21 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी ज्योति गुप्ता की संदिगध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर पड़ा मिला। घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। किसी ने हत्या कर उसका शव रेल लाईन पर फेंका है।ज्योति गुप्ता ने हाल ही में श्रीलंका में हुई सीरिज में मैडल हासिल किया था। बीते दिन सर्टिफिकेट ठीक कराने के लिए रोहतक के लिए घर से निकली थी, लेकिन बीती देर रात उसका शव रेवाड़ी में झज्जर फ्लाईओवर के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *