रामनाथ कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, 25 को शपथ ग्रहण

दिल्ली : देश के नए राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद के नाम का फैसला हो गया है। गुरूवार को हुए मतगणना में एनडीए के…

दिल्ली : देश के नए राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद के नाम का फैसला हो गया है। गुरूवार को हुए मतगणना में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को 66 % मतलब 7 लाख 2 हज़ार 44 वोट मिले हैं। नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा के बाद ही पीएम मोदी ने उनको बधाई दी। चुनाव जीतने के बाद श्री कोविंद ने सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वो गरीबों के प्रतिनिधि हैं। गरीबी से उठकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे हैं। कभी नहीं सोचा था कि वो देश के राष्ट्रपति बनेंगे। उन्होंने कहा कि उनका चयन लोकतंत्र का प्रतीक है। वो देश की हमेशा सेवा करते रहेंगे। श्री कोविंद ने अपनी प्रतिद्विंदी मीरा कुमार को भी शुभकामनाएं दी।

यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को 3 लाख 314 वोट मिले। उन्होंने मतगणना के नतीजों के बाद रामनाथ कोविंद को जीत पर बधाई दी। इसके साथ ही मीरा ने वोट देने वालों को भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई जारी है और उन्होंने विचारधारा के नाम पर चुनाव लड़ा है। उधर कोविंद की जीत के बाद उनके समर्थकों और परिवार में खुशी की लहर है। कानपुर देहात स्थित उनके पैतृक आवास पर जश्न का माहौल है। श्री कोविंद 25 जुलाई को राष्ट्रपति के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति के पद पर रामनाथ कोविंद के चयन के बाद पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी शुभकामनाएं दी है।

उपराष्ट्रपति का चुनाव 5 अगस्त को

चुनाव परिणामों पर गौर करें तो पता चलता है कि विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को आंध्रप्रदेश में वोट नहीं मिला है। 17 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 99 फीसदी वोटिंग हुई थी। अब उपराष्ट्रपति पद के लिए पांच अगस्त को मतदान होगा। एम वेंकैया नायडू एनडीए की ओर से विपक्ष के उम्मीदवार हैं। जबकि विपक्षी दलों ने गोपालकृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार चुना है। आपको बता दें कि 23 जुलाई को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को विदाई दी जाएगी। इसके लिए दोनों सदनों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन राष्ट्रपति मुखर्जी के सम्मान में एक विदाई भाषण देंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *