चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल के नाम से प्रसिद्ध चंडीगढ़ अब क्राइम सिटी बनता जा रहा है। दरअसल अगस्त में पहले हाई-प्रोफाइल छेड़छाड़ के मामले से चंडीगढ़ उबरा भी नहीं था कि 15 अगस्त को एक नाबालिग के साथ रेप की वारदात हो जाती है। इस घटना ने चंडीगड़ में पुलिसिंग से जुड़े तमाम दावों की हवा निकाल कर रख दी है। जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रही है, वहीं पुलिस के हाथ अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच सके हैं। यह सिटी ब्यूटीफुल की तेजतर्रार पुलिस के चेहरे पर भी तमाचे के समान है।
दूसरी तरफ सांसद किरण खेर पुलिस और प्रशासन का बचाव ही करती दिख रही हैं। वहीं वो अपने अजीबोगरीब बयान से एक बार फिर चर्चा में हैं। सांसद ने रेप की घटनाओं को रोकने के लिए सलाह दी है कि मर्दों को देर रात को घर से निकलने नहीं देना चाहिए। रेप की सारी घटना के लिए आदमियों की मानसिकता जिम्मेदार है। मर्दों को रात में घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। इससे रेप की घटनाओं पर रोक लग जाएगी। अब सांसद की यह सलाह सही है या गलत यह तो आने वाले वक्त ही बताएगा।
दरअसल सेक्टर 49 में बनी सिविल डिस्पेंसरी के उद्घाटन के दौरान सांसद खेर ने यह अजीबोगरीब बयान दे दिया। साथ ही बताया कि शहर के सभी सीसीटीवी और प्रशासन ठीक से काम कर रही है। हालांकि यह तो सांसद का बयान है लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रशासन के ठीक से काम करने के बावजूद छेड़छाड़ और रेप की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अब सांसद ने ऐसा तर्क दे दिया है जिस पर विवाद भी शुरू गया है। दरअसल यह राजनीति है जिसमें घृणित वाकये पर भी बयानबाजियों का दौर जारी रहता है।
