राजमाता का निधन, शोक में पंजाब, नेताओं ने बताई बड़ी क्षति

पटियाला: राजमाता मोहिंदर कौर के निधन के बाद मोतीमहल में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया । जहां पर अंतिम दर्शन के…

पटियाला: राजमाता मोहिंदर कौर के निधन के बाद मोतीमहल में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया । जहां पर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस समेत कई पार्टियों के बड़े नेता पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजमाता के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पहुंचे नेताओं ने राजमाता के निधन को कभी ना पूरा होने वाला घाटा बताया।

bhattal

“ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार मेरी माता का देहांत हुआ है।- बीबी राजिंदर कौर भट्टल, पूर्व सीएम”

health minister punjab brahm mohindra

“पंजाब के लिए ये बड़ा घाटा है। उन्होंने लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक जीवन व्यतीत किया, राज्यसभा और लोकसभा के भी सदस्य रहीं, पटियाला के अंदर खासतौर पर सदमा है कि राजमाता नहीं रहीं, बड़ा दुखदायी वातावरण है।”-ब्रह्म मोहिंद्रा, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब

aruna chaudhray minister punjab

राजमाता का निधन, पंजाब के लिए दुख की घड़ी है- अरूणा चौधरी, शिक्षामंत्री, पंजाब

mp dharmbir gandhi

“वो एक बुजुर्ग सियासदान थे। एक समासेवी थी। उन्होंने अलग अलग तरीको से पटियाला रियासत की सेवा की। चाहे वो राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रहे हों चाहे अलग अलग और ओहदों पर रहे हों चाहे वो समाजसेवी तौर पर रहे हों उन्होंने हमेशा लोगों के बीच एक स्थान हासिल किया है। वो हरमन प्यारे नेता थे, उनके जाने से बहुत दुख है।”-धर्मवीर गांधी, सांसद, पटियाला

sangha mp canada

मां का ओहदा बहुत उंचा है, कैप्टन साहब को मेरी सहानुभूति है। परमात्मा राजमाता की आत्मा को शांति प्रदान करें।– रमेश संघा, सांसद, कनाडा

mla, rajpura

“हमारे लिये बहुत दुख का समय है। आज पूरा पटियाला इस दुख की घड़ी में महाराजा अमरिंदर सिंह के साथ है।”-हरदयाल सिंह, विधायक, राजपुरा

bitti

“माता जी को नमन है। जिन्होंने कैप्टन अमरिंदर जैसा पुत्र पैदा किया, जिस पर पंजाबियों को गर्व है।”-सतविंदर बिट्टी

ट्विटर के जरिये भी कई नेताओं ने संवेदनाएं व्यक्त की।

राजमाता मोहिंदर कौर का समाज सेवा के प्रति समर्पण उल्लेखनीय था, कै. अमरिंदर सिंह और परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं- नरेंद्र मोदी, पीएम

राजमाता मोहिंदर कौर के निधन पर मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। भगवान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।- सुखबीर बादल, पूर्व डिप्टी सीएम

“परमात्मा इस दुख की घड़ी को सहने करने की ताहक कैप्टन अमरिंदर सिंह को ताकत दें।”-हरसिमरत कौर, केंद्रीय मंत्री

राजमाता मोहिंदर कौर की यादें, उनकी विरासत अमर रहेंगी- आशा कुमारी, कांग्रेस प्रभारी, पंजाब

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *