ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:अंबाला: अंबाला की शिवपुरी कालोनी से बच्चे की पिटाई का एक वीडियो कल वायरल हुआ वायरल वीडियो अंबाला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने इसके बारे में पता करवाया तो माँ की बर्बरता की सच्चाई का पता चल सका। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला 1 साल के बच्चे को पहले नहला रही है उसके बाद उस पर थप्पड़ बरसा रही है, महिला को यह भी पता है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है लेकिन महिला को इसकी कोई परवाह नही है। इस वीडियो को सच्चाई सामने आई तो पता चला की यह इस बच्चे की माँ है और इस पर अपना गुस्सा अक्सर ऐसे ही निकालती है जब पड़ोस के लोगो से यह सहन नही हुआ तो इसका वीडियो बना पुलिस तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस महिला नीना की दिमागी हालत कुछ ठीक नही है जब भी इसका झगड़ा घर या पड़ोस मे किसी से होता है तो यह अपना सारा गुस्सा इस 1 साल के मासूम पर निकालती है। आज भी जब चाईल्ड वेलफेयर कमेटी , जिला बाल सरंक्षण विभाग व पुलिस की टीम घर पर बच्चे की कस्टडी के लिए पहुंची तो यह महिला नीना बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार नही हुई जब महिला पुलिस ने बच्चे को इससे छिना तो इसने दिवार पर अपना सिर पटकना शुरू कर दिया।
इस महिला का पति कपड़े सिलने का काम करता है और वो भी बताया जाता है कि ठीक से बात नही कर पाता। महिला की दिमागी हालत को देखतेअब प्रशासन महिला का इलाज भी करवाने की बात कर रहा है और बच्चे को माँ के पास छोड़ने जैसा रिस्क नही लिया जा सकता। फ़िलहाल इस बच्चे की कस्टडी चाईल्ड वेलफेयर कमेटी ने ले ली है। बताया जा रहा है कि बच्चे को काफी चोट है और बच्चा एनीमिक है इसलिए बच्चे का इलाज चण्डीगढ़ में करवाया जायेगा।
आज जब महिला से बच्चे की कस्टडी विभाग लेने पहुंचा तो महिला ने काफी हंगामा किया और बच्चा छोड़ने को तैयार नही हुई इसके बाद महिला ने भागकर पुलिस से बच्चा लेने की काफी कोशिशे की उसे अपनी गलती का एहसास था और बच्चे से दूर होने का दुःख भी लेकिन प्रशासन महिला की दिमागी हालत को देखते हुए बच्चे की जान का रिस्क नही उठा सकता।
महिला का व्यवहार वीडियो में देख ममता के मायने भी ज्यादा नही रह जाते ऐसे में अब प्रशासन इस जिम्मेवारी को कितनी सतर्कता व जिम्मेवारी से निभाता है यह देखने वाली बात रहेगी क्यूंकि बच्चा अभी काफी छोटा है उसे इलाज व दुलार दोनों की काफी जरूरत है।
WATCH VIDEO
