मौत की खबर निकली झूठी, जिंदा निकला युवक

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा के अधीन आने वाले चहल गांव में करीब 2 महीने पहले एक झगड़ा हुआ था। जिसमें गांव…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा के अधीन आने वाले चहल गांव में करीब 2 महीने पहले एक झगड़ा हुआ था। जिसमें गांव के कुछ लोगों ने मनप्रीत नामक युवक की पिटाई कर दी थी। इससे मनप्रीत इतना आहत हुआ कि वो कहीं चला गया। कहा गया कि उसने सरहिंद नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम अरदास भी कर दिया। घटना के बाद सियासी भी जमकर की गई। पुलिस की जांच पर युवक के परिजनों ने सवाल उठाए, लेकिन मनप्रीत मरा नहीं था, वो आज भी जीवित है।

इस पूरे मामले को ड्रामे में तब्दील करने वाले मनप्रीत सिंह की मानें तो उसका झगड़ा हुआ था। इस पर कोई करवाई नहीं हुई थी। इसी बात को उसने नहर में छलांग लगाई थी पर आगे जाकर वो नहर से निकल गया। जब उसे अंतिम अरदास की जानकारी मिली तो उसने घरवालों को बताया कि वो जिंदा है। वहीं मामले के सामने आने के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि उन पर बेवजह आरोप लगाया गया था। वहीं पुलिस ने तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया था। जबकि मनप्रीत को मोगा से जीवित पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *