मोहाली: बैंक लूट का आरोपी मनजिंदर सिंह गिरफ्तार

मोहाली पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में लूट का केस सुलझा लिया है। मोहाली पुलिस ने आरोपी मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर…

मोहाली पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में लूट का केस सुलझा लिया है। मोहाली पुलिस ने आरोपी मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली के SSP ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, कैश और पिस्तौल भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान फ़िरोज़पुर के जीरा का रहने वाला है। और LLB पास है। आपको बता दें कि कल मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में एक नकाबपोश एयर पिस्टल लहराते हुए घुस गया था और महज पांच मिनट में लाखों लूटकर फरार हो गया था । लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी । घटना मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है। जिस समय बैंक में लूट की वारदात हुई उस समय वहां सिर्फ बैंक मैनेजर, कैशियर, एक महिला कर्मचारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मौजूद था। नकाबपोश की पीठ पर एक बैग था और हाथों में एयरपिस्टल थी। बैंक में दाखिल होते ही उसने कैशियर गौरव को पिस्टल दिखाकर कैश मांगा। गौरव सवाल करने लगा तो लुटेरे ने हवा में फायर कर दिया। डरे गौरव ने लुटेरे के बैग में रुपये डाले। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *