मेवात: अभय चौटाला ने केंद्र और पंजाब सरकार पर साधा निशाना, देखे वीडियो

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल मामले में पंजाब के आगामी 10 जुलाई को रास्ते रोकने की चेतावनी के बाद केंद्र और…

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल मामले में पंजाब के आगामी 10 जुलाई को रास्ते रोकने की चेतावनी के बाद केंद्र और पंजाब सरकार ने इनेलो पार्टी के किसी नेता से अभी तक कोई संपर्क या बातचीत नहीं की है। पंजाब के रास्ते रोकने से हमें कोई सुख-चैन नहीं मिलेगा ,लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

प्रेसवार्ता में अभय चौटाला ने साफ कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा के लिए लेकर रहेंगे। अभी तो 10 जुलाई को एक दिन का सांकेतिक रास्ता रोको कार्यक्रम है। अगर जरुरत पड़ी तो हरियाणा की सीमा से सटे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रास्तों को रोकने का भी फैसला लिया जा सकता है। इनेलो की चेतावनी को भले ही केंद्र और पंजाब सरकार गंभीरता से नहीं ले रही हो , लेकिन इनेलो पूरी तैयारी के साथ पंजाब आने-जाने वाले वाहनों का चक्का जाम करने का फैसला कर चुकी है।

https://youtu.be/kPqxia5UBEg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *