मुनाफा निजी कंपनियों को और सर्वे कर रही सरकार : दुष्यंत चौटाला

दिल्ली : किसानों की दशा और कृषि नीति पर अपनी बात रखते हुए गुरूवार को लोकसभा में हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कई खामियां…

दिल्ली : किसानों की दशा और कृषि नीति पर अपनी बात रखते हुए गुरूवार को लोकसभा में हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कई खामियां गिनाई। सांसद ने कहा कि आईसीसीआई बैंक ने फसल बीमा योजना में किसानों से प्रीमियम के रूप में 57 करोड़ रूपये एकत्रित किए। जबकि किसनों की फसलों के नुकसान के लिए केवल 38 लाख रूपये क्लेम दिया गया। वहीं बजाज कंपनी ने किसानों से 51 करोड़ रूपये प्रीमियम के रूप में लिए और करीब 1.50 करोड़ रूपये नुकसान की भरपाई के लिए दिया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि फसल बीमा योजना का मुनाफा निजी कंपनियां कमा रही हैं और सर्वे के लिए सरकारी मशीनरी का प्रयोग हो रहा है।

आलू का भाव 20 पैसे और खुदाई डेढ़ रूपये, कैसे होगा किसान समृद्ध? 

सांसद दुष्यंत चौटाला ने लोकसभ में सूरजमुखी की खरीद से लेकर आलू के नाममात्र भाव मिलने का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को सूरजमुखी बेचने के लिए पांच दिन जेल में रहना पड़ा। हरियाणा की मंडियों में सूरजमुखी की दुगर्ति होने का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा के सीएम आए तो कुछ दिन मंडी में सूरजमुखी की खरीद हुई। जब सीएम चले गए तो खरीदारी बंद कर दिया गया। हालात ऐसे हैं कि आज भी मंडियों में बारिश के कारण किसानों की फसलें भींग रही है। उन्होंने सदन में कहा कि किसान की आलू की फसल इस बार 20 पैसे प्रति किलोग्राम बिकी। हैरानी की बात यह है कि किसानों ने आलू की खुदाई पर 1.50 रूपये खर्च किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस स्थिति किसान कैसे समृद्ध होगा, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *