मानसा : सफेद मक्खी से किसानों की बर्बाद हुई कपास की फसल का जायजा लेने सोमवार को केंद्रीय फूड एवं प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अक्कांवली गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों के साथ बातचीत किया और स्थिति की जानकारी ली। मंत्री हरसिमरत बादल ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत करेंगी। ताकि कृषि विभाग की केंद्रीय टीम इलाके का दौरा करके खराब हुई फसल की जांच करे।
दरअसल मानसा के कई इलाकों में सफेद मक्खी के कारण कपास की फसल खराब हो गई है। कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विरोधी दल के नेता सुखपाल खैहरा ने ख्याला कलां और साहनेवाली गांवों का दौरा किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अक्कांवाली पहुंच कर खराब हुई फसल का जायजा लिया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खराब हुई पीड़ित किसानों से बातचीत भी की। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि किसानों की मेहनत बर्बाद होना काफी गंभीर मामला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया कि किसानों की हरसंभव मदद की जाए। वहीं नकली कीटनाशक बेचने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलकर समस्या के हरसंभव मदद की कोशिश की जाएगी।
