ब्रेल लिपि की गीता से नेत्रहीनों को मिलेगी सकारात्मक सोच : गोयल

फरीदाबाद (हरियाणा) :  नेत्रहीनों की जिंदगी में भी भगवद गीता की रोशनी आए और उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले, इसके लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद…

फरीदाबाद (हरियाणा) :  नेत्रहीनों की जिंदगी में भी भगवद गीता की रोशनी आए और उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले, इसके लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ब्रेल लिपि में गीता का अनुवाद किया है। नेशनल ऐसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के कार्यालय में ब्रेल लिपि में लिखी गई गीता का विमोचन उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया। इस गीता में सभी 18 अध्यायों का सरल हिंदी भाषा में अनुवाद है। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नेत्रहीन लोगों के लिए गीता का ब्रेस लिपि में अनुवाद एक अद्भुत कार्य है, जिसके लिए उन्होंने स्वामी ज्ञानानंद का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि ब्रेल लिपि के गीता पाठ से नेत्रहीनों को भी जिंदगी में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होने कहा कि केंद्र हो या राज्य सरकार गीता के प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होने कहा कि ब्रेल लिपि में लिखी गीता के वितरण और प्रकाशन के लिए जिओ गीता संस्था को 5 लाख रूपये देने की भी घोषणा की। इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद ने गीता के महत्व को बताते हुए लोगों से विचार की आंखों से आगे बढ़ने की अपील की। विमोचन के अवसर पर नेत्रहीन बच्चों ने सामूहिक गीता पाठ भी किया। कार्यक्रम के दौरान नेशनल ऐसोसिएशन फॉर ब्लाइंड की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण मलिक, हेम सिंह यादव, अजीत पटवा, बीआर भाटिया, विजय शर्मा, राकेश सूरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *