मानसून के आने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। एक तरफ बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ सबसे ज्यादा डर सताता है स्मार्टफोन के बारिश में भींगकर खराब होने का। कई बार देखा गया है कि बारिश में भींगने के बाद हमारी नादानी के कारण हमारा स्मार्टफोन खराब तो होता ही है, हमारे जरूरी डॉक्यूमेंट भी बर्बाद हो जाते हैं। खैर, आप चिंता ना करें। हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिसके जरिए आप बारिश में भींग चुके स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकेंगे।
सबसे जरूरी स्टेप ये है कि बारिश में भींगने के बाद आप अपने स्मार्टफोन को स्वीच ऑफ कर दें ताकि शॉर्ट सर्किट ना हो। इसके बाद सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड और बैटरी को तुरंत निकाल लें। फिर अपने स्मार्टफोन को तौलिया या सूती कपड़े से लपेटकर रख दें। यदि आपका स्मार्टफोन नॉन रिमूवेबल बैटरी वाला है तो उसे स्वीच ऑफ कर दें। फोन के अंदर गये पानी को सुखाने के लिए किसी वैक्यूम ब्लोअर का इस्तेमाल करें।
जब स्मार्टफोन पूरी तरह सूख जाए तो उसे ऑन करके देखें। पहली दफा फोन ऑन ना हो तो उसे चार्ज करें। इसके बाद भी फोन ऑन ना हो तो सर्विस सेंटर ले जाएं। एक और ट्रिक आपके बड़े काम की है, आप पानी में भींग चुके स्मार्टफोन की बैटरी, सिम को स्वीच ऑफ करने के बाद निकाल दें। फिर उसे कागज से बने एक लिफाफे के अंदर डालकर धूप में रख दें। अगर बादल के कारण धूप ना हो तो हेयर ड्रायर से लिफाफे के ऊपर कुछ देर तक गर्म हवा डालें। इससे आपके फोन के अंदर गया पानी काफी हद तक सूख जाएगा। आप फोन को चावल के पैकेट में रखकर भी ड्राइ कर सकते हैं।
