बठिंडा: पति ने दोस्त के साथ मिलकर किया पत्नी का कत्ल

बठिंडा में एक आरोपी पति ने बेरहमी के साथ अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योकि वो उसे नशा करने से रोकती थी. आरोपी पति…

बठिंडा में एक आरोपी पति ने बेरहमी के साथ अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योकि वो उसे नशा करने से रोकती थी. आरोपी पति ने दोस्त के साथ मिलकर तेज़धार हथियार के साथ पत्नी का कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए. बठिंडा के आईजी ने मामले को लेकर प्रैसवार्ता करते हुए बताया कि पति ने अपनी पत्नी का कत्ल करवाने के लिए अपने जिगरी दोस्त को 5 लाख की सुपारी दी थी. मामला कत्ल का लगे इसलिए आरोपी अपने साथ घर से नगदी, सोना भी साथ उड़ा कर ले गए. कत्ल की ये सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन शातिर आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए. बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जिसने सारी वारदात का खुलासा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *