बठिंडा: कैप्टन साहब बचालो नहीं तो मर जाएंगे- किसान

बठिंडा: बठिंडा के गांव बागा के किसान गुरजंट सिंह ने आढ़ती पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए सरकार से गुहार लगाई है कि कैप्टन साहब बचालो…

बठिंडा: बठिंडा के गांव बागा के किसान गुरजंट सिंह ने आढ़ती पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए सरकार से गुहार लगाई है कि कैप्टन साहब बचालो नहीं तो हम मर जाएंगे। दरअसल किसान का आरोप है कि आढ़ती ने फसल का पैमेंट करने के लिए जो चेक बुक लिया था उसमें से एक चेक लगाकर कोर्ट में केस कर दिया है। किसान का कहना है कि थोड़ा बहुत पैसा आढ़ती का उसपर है जो वो देने को तैयार है इसके बावजूद भी उसके साथ धक्केशाही की जा रही है।

किसान का कहना है कि उसके पास सिर्फ तीन एकड़ ही जमीन है जिससे अपना वो गुजारा करता है। और केस के बाद उसका खर्च बढ़ गया है इसके बावजूद भी आढ़ती धमकी दे रहा है। किसान का आरोप है कि आढ़ती ने उसके घर पुलिस भी भेजे जिसके बाद बार बार पुलिस स्टेशन बुलाकर परेशान किया जाता है। हालांकि इस मामले में डीएसपी का कहना है कि आढ़ती ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और हम मामले की जांच कर रहे हैं तथ्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी !

https://youtu.be/SgMNfusttHE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *