फरीदाबाद: ये ‘भगवान’ जिंदगी और मौत को नहीं पहचानते !

फरीदाबाद: मैट्रो अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां डॉक्टरों ने महिला को कभी जिंदा तो कभी मृत घोषित कर दिया, जिसके…

फरीदाबाद: मैट्रो अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां डॉक्टरों ने महिला को कभी जिंदा तो कभी मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया

victim family

ऊंची दुकान फीका पकवान कहावत फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल पर बिल्कुल फीट बैठ रहा है। क्योंकि अस्पताल में डाक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। और ये कोई पहला मामला नहीं है ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। जहां डॉक्टरों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। ताजा मामला फरीदाबाद का है जहां बीपी हाई और ब्रेन हेमरेज की बिमारी के चलते दो दिन पहले भर्ती हुई 65 बर्षीय महिला कैलाशी का ईलाज चल रहा था। जिस दौरान डॉक्टरों मे कहा कि मरीज की मौत हो चुकी है। लेकिन जब परिजन मरीज को डिस्चार्ज करवाने के बाद ले जा रहे थे तो एक डाक्टर ने चेक कर कहा कि अभी महिला जिंदा है। एक ही अस्पताल के दोनों डाक्टरों में से एक ने महिला को मृत बताया तो दूसरा डाक्टर जिंदा होने का दावा करने लगा। जिसके बाद महिला को कभी अंदर ले जाया गया तो कभी बाहर निकाला गया। जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में घुसकर जमकर हंगामा किया। मृतका के बेटे ने इंसाफ ना मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

protest

वही मौके पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया और जिसके बाद फिर महिला को चेक कर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लापरवाही के बाद भी डॉक्टर अस्पताल में महिला के ईलाज के नाम पर परिजनों से 1 लाख 25 हजार रूपये ले चुका है। वहीं परिजनों की मांग है कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *