ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया: रंजीत सिंह मर्डर केस में पंचकूला की विशेष CBI कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीँ पुलिस ने पंचकूला हिंसा आगजनी के दोषियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हरियाणा पुलिस ने दंगा आरोपियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट तैयार कर ली है। पुलिस ने दंगों के 43 मोस्ट वांटेड आरोपियों की सूची जारी की है। लिस्ट में आदित्य इंसां अौर हनीप्रीत इंसा का नाम भी शामिल है। पुलिस के पास दंगों में शामिल 43 लोगों की तस्वीरें हैं। आरोपियों की लिस्ट हरियाणा पुलिस की वेबसाइट पर डाली दी गई हैं। फोटो में हाथ में डंडों, बेसबाल बैट, पत्थरों, बैग लिए या फोन पर बात करते लोग नजर आ रहे हैं। दंगा स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों फोटोग्राफर अौर वीडियो से इन आरोपियों की पहचान हो पाई है। इस लिंक पर क्लिक कर आप आरोपियों की फोटो देख सकते हैं।
WATCH VIDEO
