चंडीगढ़: देश के सभी पासपोर्ट ऑफिस में हड़ताल की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय में भी काम ठप रहा जहां एक तरफ कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ अलग अलग राज्यों से आए लोग परेशानी के आलम के नीचे पासपोर्ट दफ्तर से जवाब के इंतजार में थे कर्मचारियों ने साफ कर दिया है की मांग अभी नहीं सुनी गई तो प्रदर्शन आगे बढ़ सकता है। चंडीगढ़ पासपोर्ट दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी सर चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें इनका कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा जिस में मुख्य तौर पर स्टाफ की कमी होना और उसकी वजह से कैडर रिव्यू नहीं होना जिसके तहत इनकी प्रमोशन भी रुकी हुई है साथ ही कर्मचारियों का कहना है कि की ट्रांसफर की चलते किसी तरीका सिस्टम नहीं बनाया गया है और ज़ोन नहीं बनाए गए हैं जिससे इनको एक जगह से दूसरी जगह जाना बड़े परेशानी का सबब है साथ ही लंबे समय से पासपोर्ट विभाग में नई भर्तियां नहीं होने के चलते पासपोर्ट दफ्तर के कर्मचारियों को कई लोगों का काम कुछ लोगों में बांटा गया है सबसे प्रमुखता से मुद्दे को उठाते हुए कर्मचारियों ने मांग की है कि अगर जल्द ही ट्रांसफर जो अभी तक हो चुकी हैं वह फैसला वापस नहीं लिया जाता हड़ताल आने वाले दिनों में आगे बढ़ेगी।
पासपोर्ट दफ्तर के बाहर खड़े लोग हरियाणा पंजाब से आए हैं जिनको आज ही के दिन पासपोर्ट दफ्तर की तरफ से इनके साथ जुड़े काम को लेकर बुलाया गया था लेकिन हड़ताल का ऐलान पहले नहीं होने के चलते आज इनको यहां पहुंचने पर दफ्तर में काम ठप मिला है और आगे के अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसमें इनका कहना है कि अगर इन्हें पहले पता होता तो आज ही नहीं आते और साथ ही इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता जिसमें इनका समय और पैसा दोनों बच सकते।
पासपोर्ट दफ्तर के बाहर चल रहा है यह प्रदर्शन कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है हालांकि कर्मचारियों की तरफ से सांकेतिक हड़ताल के तौर पर इसे 1 दिन के लिए रखा गया है लेकिन इसे 1 दिन के बीच में ही बेशक कर्मचारी अपनी मांगों को सही ठहराते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं पर वही हड़ताल की जानकारी नहीं होने के चलते आम लोगों को भी बड़ी परेशानी उठानी पड़ी जिसमें विभाग को फर्क क्या पड़ा यह कहना मुश्किल है लेकिन आम जनता इस प्रदर्शन के बीच में स्थिति जरूर नजर आए।
पासपोर्ट दफ्तर में हड़ताल लोग बेहाल
चंडीगढ़: देश के सभी पासपोर्ट ऑफिस में हड़ताल की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय में भी…
