‘पल-पल दिल के पास’ फिल्म से धर्मेंद्र के पोते करण करेंगे डेब्यू

Chandigarh : बॉलीवुड की कल्ट मूवीज में शुमार ‘सत्यकाम’, ‘अनुपमा’, ‘चुपके-चुपके’, ‘शोले’ में अपने यादगार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर धर्मेंद्र…

Chandigarh : बॉलीवुड की कल्ट मूवीज में शुमार ‘सत्यकाम’, ‘अनुपमा’, ‘चुपके-चुपके’, ‘शोले’ में अपने यादगार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर तैयार हैं, सिनेप्रेमियों के सामने आने को। 81 साल के धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में पांच दशकों से ज्यादा समय गुजारा है, लेकिन शायद उनके सामने उम्र थम गया है। वो आज भी उतने ही हैंडसम हैं जितने पहले थे। जब बॉलीवुड में नए डायरेक्टर्स ने फिल्म मेकिंग की शुरूआत की तो भी धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘अपने’ और ‘यमला पगला दीवाना’ फिल्मों में अपनी अदाकारी से साबित किया कि वो आज भी पावर पैक्ड परफॉरर्मेंस देने में सक्षम हैं। अब धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। लेकिन पहले बात धरम जी की।

Bollywood actor Dharmendra (File Photo).
Bollywood actor Dharmendra (File Photo).

‘यमला पगला दीवाना 3’ से धर्मेंद्र की वापसी

एक बार फिर धर्मेंद्र तैयार अपनी अगली फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 3’ से एक्टिंग की दुनिया में वापसी को तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल। हालांकि फिल्म अभी शुरूआती फेज में है, लेकिन दर्शकों को आने वाले कुछ महीनों में धर्मेंद्र के साथ सनी और बॉबी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। इसके पहले भी ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ नाम से दो फिल्में आ चुकी हैं। जिसमें ‘यमला पगला दीवाना 2’ फ्लॉप हो गई थी। लेकिन एक बार फिर धर्मेंद्र के साथ सनी और बॉबी तैयार हैं, ‘यमला पगला दीवाना 3’ से शानदार वापसी के लिए। तीनों की कोशिश है कि इस फिल्म के जरिए वो एक बार फिर अपने प्रशंसकों को शानदार तोहफा दें। अब बात करते हैं करण देओल की, जो फिलहाल अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Dharmendra, Sunna & Bobby in the movie Yamla Pagla Deewana. (File Photo)
Dharmendra, Sunna & Bobby in the movie Yamla Pagla Deewana. (File Photo)

करण की लॉचिंग मूवी ‘पल पल दिल के पास’

‘यमला पगला दीवाना 3’ की तैयारियों के बीच सनी देओल एक और फिल्म के निर्माण व निर्देशन में जुड़े हैं। इस फिल्म का नाम है ‘पल पल दिल के पास’, इस फिल्म से सनी अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। फिलहाल दो महीने से इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लोकेशन्स पर की जा रही है। करण के साथ ही सनी देओल भी अपने ट्वीटर व फेसबुक अकाउंट पर कई पोस्टस से फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी दे चुके हैं। सनी देओल इसके पहले ‘घायल रिटर्न्स’ मूवी का डायरेक्शन कर चुके हैं, जिसने अच्छा खासा बिजनेस किया था। वहीं उनके फैन्स को भी इंतजार है कि कब करण सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करेंगे।

Karan Deol (File Photo)
Karan Deol (File Photo)

फिलहाल फैन्स विश कर रहे हैं कि जिस तरह से फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का गाना ‘पल-पल दिल के पास’ अभी तक पसंद किया जा रहा है। उसी तरह करण की फिल्म भी अच्छा बिजनेस करेगी। लेकिन यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि आने वाले महीनों में सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड की सुपरहिट तीन पीढ़ी एकसाथ दिखाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *