परेशानी का टोलः 17 किमी. जाने के लिए देने पड़ते हैं 65 रुपये, लोगों ने सरकार को याद दिलाया वादा

धूरी संगरूर पर बना टोल प्लाजा पहले ही दिन से लोगो के लिए सिरदर्द बना हुआ है. धुरी के लोगो को 17 किलोमीटर संगरूर जाने…

धूरी संगरूर पर बना टोल प्लाजा पहले ही दिन से लोगो के लिए सिरदर्द बना हुआ है. धुरी के लोगो को 17 किलोमीटर संगरूर जाने के लिए 65 रूपए देने पड़ते है. हालांकि ये समस्या तो पुरानी है लेकिन इसका आज जिक्र इसलिए क्योंकि स्थानीय कांग्रेस विधायक दलबीर गोल्डी ने लोगों से वादा किया था कि उनकी सरकार बनते ही वह टोल प्लाजा हटवा देंगे लेकिन अब सरकार को बने 100 दिन हो चुके हैं लेकिन टोल प्लाजा के हटने का कोई नाम नहीं

उधर विधायक दलबीर गोल्डी का कहना है कि वह टोल प्लाजा को हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंधी वह कोर्ट में केस फाइल कर सकते हैं। साथ ही गोल्डी ने कहा कि अगर टोल प्लाजा नहीं हटता तो वह नया रास्ता बनवा देंगे।

जब टोल प्लाजा बना था तब भी इसका बहुत विरोध हुआ था। जिन लोगों के दिन में दो-दो चक्र लगते है, उनके लिए ये समस्या और भी बड़ी है। ज्यादातर लोग तो बस से सफर करना ही मुनासिफ समझते हैं लेकिन जिन्हें अपने व्हीकल से जाना होता है वह भी बार-बार टोल प्लाजा पर पैसे देकर परेशान हो जाता। फिलहाल विधायक साहब कह तो रहे हैं कि टोल प्लाजा को बंद करने की कोशिश जारी है। अब देखना होगा कि धूरी के लोगों को इस समस्या से कब राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *