पठानकोट: डॉक्टर की लापरवाही, गई दो कीमती जानें

पठानकोट: पठानकोट के रानीपुर गांव की महिला की मौत में नया मोड़ आया है। पुलिस ने महिला के माता-पिता के बयान पर ससुराल वालों के…

पठानकोट: पठानकोट के रानीपुर गांव की महिला की मौत में नया मोड़ आया है। पुलिस ने महिला के माता-पिता के बयान पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है। लेकिन अब पता चला है कि महिला का गर्भपात कराने वाले चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। दरअसल ससुराल वाले नहीं चाह रहे थे कि महिला मां बने। इसको लेकर उन्होंने अड्डा सरना के एक निजी अस्पताल में महिला का गर्भपात करवा दिया।

आरोप है कि जिस डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया, उसके पास किसी तरह की डिग्री नहीं है। जिस कारण महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। अब महिला के ससुराल वाले मांग कर रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन पर भी मामला दर्ज करके आरोपियों को  गिरफ्तार किया जाए। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *