पटियाला में प्रदर्शन कर रहे वाल्मीकि समाज के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। दरअसल एक कतल केस में पुलिस की ढीली कार्रवाई से वाल्मीकि समाज के लोग नाराज थे जिसके बाद वह राजिंदरा अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे गए। आरोप है कि नाराजगी जताते हुए प्रदर्शकारियों ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। रोडवेज बसों के शीशे भी तोड़ डाले, यहीं नहीं बसों तेल डालकर जलाने की कोशिश भी की गई।
प्रदर्शनकारियों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शन करने वाले ज्यादा युवा ही थे, पुलिस ने बीच सड़क पर एक-एक पर डंडे बरसाए। इस घटना के बाद फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/880380165475811/

