पंजाब: पंजाब में भले ही किसानों की कर्जमाफी को लेकर लाक दावे करती हो लेकिन अन्नदाताओं की आत्महत्या का सिलसिला अभी भी जारी है ! आज बठिंडा में आढ़ती से परेशान किसान ने खुदकुशी कर ली, किसान पर 14 लाख का कर्ज था, और लोगों का कहना है कि आढ़ती ने किसान के घर पर नोटिस लगा दिया था जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली ! इससे पहले बुधवार को भी दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी !
बठिंडा के रामपुरा फूल के गांव जिउँद के एक किसान ने कर्ज़े से परेशान होकर जान दे दी है ! किसान पर 10 लाख का कर्ज था ! वहीं बरनाला के गांव भूरे में भी कर्ज से दुखी किसान ने जहर निगलकर जान दे दी ! गांव भूरे के किसान ने अपने नजदीकियों से करीब 40 लाख का निवेश करवाया था ! इससे पहले सोमवार को एक ही दिन में 3 किसानों ने खुदकुशी कर ली। यानि पिछले चार दिनों में 7 किसान खुदकुशी कर चुके हैं !
