पंजाब में अब पेंशन मिलना मुश्किल !

होशियारपुर: पंजाब विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस की मुश्किलें अब कम नहीं है। किसान कर्ज माफ़ी को लेकर सत्ताधारी पार्टी के पास कोई विकल्प…

होशियारपुर: पंजाब विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस की मुश्किलें अब कम नहीं है। किसान कर्ज माफ़ी को लेकर सत्ताधारी पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं है की वे अपने वादे के मुताबिक किसानो का कर्ज माफ़ सके जिसके लिए सरकार द्वारा एक कमेटी गठित करने जा रही है। साथ ही चुनावी मुद्दे के अनुसार गरीबों को देनी वाली पेंशन को दोगुना करने का वादा खटाई में पड़ता दिख रहा है। पंजाब के जिला होशियारपुर से पेंशन कार्ड धारकों का कहना है कि उन्हें पेंशन मिले महीनों हो चुके हैं जब की कुछ का कहना है वे दर दर भटक रहे हैं लेकिन उने आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।

widow pension

एक तरफ यहां कैप्टन सरकार के लिए सब से बड़ा मुद्दा किसानों को किये वादे, कर्ज माफ़ी को लेकर घिरी हुई है वही पिछली सरकार द्वारा जारी गरीबों के लिए पेंशन स्कीम भी अब खटाई में दिख रही है। पंजाब के जिला होशियारपुर में बुढ़ापा ,विधवा ,अंगहीन के साथ अन्य पेंशन धारक को पिछले कई  महीनों से सरकारी पेंशन का इन्तजार है उनका कहना है की सरकार पेंशन को पहले के मुकाबले डबल कर दिया है लेकिन अभी तक उन कोई लाभ नहीं हुआ। गुरबक्श कौर निवासी होशियारपुर का कहना है की उन्हें पेंशन के लिए अप्लाई किये हुए महीनों हो चले है लेकिन अभी तक उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई है। गुरबक्श कौर का कहना है की उन्होंने विधवा पेंशन के साथ साथ मकान की छत के लिए भी अप्लाई किया था लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई

ऐसी ही स्तिथि कुछ और लोगों की भी है लोगों के घरो में काम करने वाली सीमा देवी का कहना है की पिछले 6 महीने में केवल एक बार 500 रूपए  मिला है जब की उसकी विधवा पेंशन और बच्चों को मिलकर 1500 महीना बनता है जो आज तक नहीं मिली।

बिस्तर पर पड़ी सुंदरी देवी आज कल मंझा पकड़े हुए है । उसके बेटे का कहना है की मां की पेंशन आये तीन महीने हो चुके हैं जब की घर में कमाने वाला वो अकेला है, उसे भी मां की देख रेख के लिए घर ही रहना पड़ता है जब की सुंदरी देवी के मुताबिक पेंशन से घर का गुजारा नहीं होता और दिहाड़ी करनी पड़ती है तब जाकर कही दो वक्त का गुजारा चलता है।

जिला उपभोक्ता अधिकारी की माने तो, सरकार द्वारा जारी फंड की माने तो ज़िले भर में जनवरी 2017 तक के पेंशन धारकों की अदायगी कर दी गई है जब की उसके बाद अभी फंड जारी नहीं हुए है। जैसे ही फंड जारी होंगे सभी पेंशन धारकों को राशि दे दी जाएगी जिसके के लिए प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *