नापाक पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, पुंछ में की फायरिंग

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज़फायर उल्लघंन किया. जम्मू के पुंछ सेक्टर में सुबह करीब 4.15 बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई.…

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज़फायर उल्लघंन किया. जम्मू के पुंछ सेक्टर में सुबह करीब 4.15 बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

इससे पहले गुरुवार को सीज़फायर उल्लंघन किया गया था. पाकिस्तान की ओर से बुधवार देर रात गोलीबारी की शुरुआत की गई थी, जिसमें भारत के दो जवान घायल हो गए. रविवार को भी नौशेरा में पाकिस्तान ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और मोर्टार दागे थे।

रक्षा सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए सशस्त्र आतंकवादियों को भेजना चाहता है. खुफिया स्रोतों ने कहा है कि 100 से ज्यादा लश्कर और जैश के आतंकवादी एसओसी पर लॉन्चिंग पैड पर इंतजार कर रहे हैं और यही कारण है कि इन आतंकवादियों को कवर फायर दिया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *