न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक लड़की का सपना था पढ़-लिखकर एडवोकेट बनने का। लेकिन उसके सारे अरमान बिखर गए, किस्मत ने ऐसी करवट बदली जिस पर कभी भी उसने भरोसा नहीं किया। हुआ यह कि वह अपने पति के घर पहुंची, लेकिन ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। उसकी न्यूड वीडियो बनाकर ससुर उसकी इज्जत से खेलता रहा। जब लड़की ने पति, सास से शिकायत तो किसी ने उसकी एक ना सुनी। किस्मत ने आखिरकार उसका साथ दिया और वह किसी तरह अपने घर पहुंची।
ये महज़ एक कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। रिश्तों के उधड़ती हकीकत जिसे सुनकर आपको लगेगा कि सब कुछ होता है। लेकिन यकीन मानिए इस लड़की की दर्दनाक दास्तां सुनकर आपकी आंखें नम ना हों, दिल जरूर पसीज जाएगा। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार की रहने वाली 22 साल की इस लड़की को अब इंसाफ चाहिए। गाजियाबाद में पढ़ाई करने के दौरान वो एडवोकेट बनने का सपना देख रही थी, लेकिन उसका सपना कभी भी पूरा नहीं हो सका। इसी बीच उसकी शादी हो गई और जिंदगी नरक से बदतर हालात में पहुंच गई।
29 अप्रैल को उसकी शादी शकरपुर में रहने वाले निशांत शर्मा से हुई और अगले दिन वो विदा हो गई। रात के वक्त पति ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया, जिससे उसे नशा हो गया। इसी दौरान ससुर कमरे में आया और उसके साथ रेप किया। ससुर ने इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया। जब वो पति के साथ हनीमून पर गई तो ससुर भी साथ चला गया। वहां भी वीडियो का डर दिखाकर उसका रेप करता रहा। लड़की अंदर ही अंदर घुटती रही, जिस पति को उसने परमेश्वर और जिस ससुर को उसने पिता समझा, उन्होंने ही उसे नरक में पहुंचा दिया।
ससुर की इस करतूत की जानकारी जब लड़की ने पति, सास और ननद को दी तो किसी ने उसकी एक ना सुनी। उसका मोबाइल छीन लिया गया, घर से बाहर निकलना बंद कर दिया गया। यहां तक कि ननद के पति ने भी उसके साथ जबरदस्ती की। ननदोई ने भी वही वीडियो दिखाकर उसका रेप किया, जो वीडियो ससुर ने बनाया था। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, यातनाएं दिया गया, यहां तक कि सुसाइड नोट भी लिखवा लिया गया। लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि उसे घर से निकाल दिया गया।
परिजनों के पास पहुंचकर लड़की ने सारी बातें बताई और सारी बातें बताई। जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी बातें नहीं सुनी। आखिरकार उसने पुलिस को कॉल करके कहा कि अगर मामला दर्ज नहीं होता है तो वो जान दे देगी। इसके बाद उसने शकरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया। उधर लड़की के परिजन सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि जिस लाडली की शादी उन्होंने इतने अरमानों से किया था, उसकी हालत आज इतनी खराब है कि उसे देखकर उनको भरोसा नहीं हो रहा है।
