दिल्ली : देश की राजधानी की सड़कों पर चलती कार में चीखती चिल्लाती रही लड़की और उसके साथ मनचले करते रहे गलत हरकत। मामला दिल्ली के रोहिणी का है जहां एक कार में कुछ युवक एक युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करते रहे और लड़की की चीख सुनकर सड़क पर अपनी कार में बैठे दो युवकों ने पीछा कर कार को रोका उसके बाद हुआ जमकर हंगामा। यहां तक कि गुस्साई भीड़ ने मनचलों की कार को तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। साथ ही 2 मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दरअसल दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 20-21 की सड़क से गुजरी एक एक्सेंट कार में से एक लड़की के चीखने की आवाज सुनकर वहां अपनी कार में बैठे दो युवकों ने अपनी कार उस एक्सेंट कार का पीछा किया। बाद में ओवरटेक कर उस कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया जिसके बाद एक्सेंट में बैठे 3 युवक उन दोनों लोगो से झगड़ने लगे। ओर देखते ही देखते वकहँ भीड़ जमा हो गयी और सबने देख कि इन मनचलो की कार में एक लड़की बदहवास सी पड़ी है जिसके बाद मामले की सच्चाई समझते लोगो को देर नहीं लगी ओर उन्होंने मनचलो की पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की पीसीआर के पुलिस कर्मियों से जब पुलिस की अनदेखी औऱ चश्मदीदों के आरोपो के विषय मे पूछा गया तो उन्होंने इस बाबत तो कुछ नही कहा। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित लड़की को मंगोल पूरी इलाके से अगवा किया गया था इसलिए अपनी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बेगम पुर थाना पुलिस ने ये मामला मंगोल पूरी पुलिस को सौंप दिया लेकिन जिस तरह से दोनों युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी सूझबूझ का परिचय दिया है वो सच मे काबिले तारीफ है और एक लड़की की किडनेपिंग की योजना को नाकाम कर दिया।
