ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला में एक बार फिर तेज रफ़्तार ने एक महिला की जान ले ली | 48 साल की राजकुमारी अपने पति सुभाष के साथ किसी काम के लिए निकली थी लेकिन एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी | टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौत हो गयी है | मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 6 के अस्पताल भेजा गया है तो वहीं ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। जाँच अधिकारी ने बताया कि ट्रक-एक्टिवा की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है जिसकी जाँच की जा रही है | पुलिस जाँच अधिकारी ने ये भी बताया कि इस दुघटना में ट्रक चालक की लापरवाही अभी तक सामने आयी है और पुलिस ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया है ।
तेज रफ्तार ने ली जान
48 वर्षीय महिला की मौत
स्कूटी और ट्रक में हुई भिड़ंत
Watch Video
https://youtu.be/-7n0dVseIqk
