तीन महीने से न्याय मांग रहा परिवार

सवालों के घेरे में पंजाब पुलिस पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक परिवार की बेटी की दुष्कर्म…

सवालों के घेरे में पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक परिवार की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और जब परिवार न्याय मांगने निकला तो आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर पुलिस ने उनकी बातों को भी सही से नहीं सुना।

रेप और हत्या के आरोपियों पर नरमी

मामला मोहाली जिले में पड़ने वाले एक गांव का है जहां करीब 3 महीने पहले एक 17 वर्षीय युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस वारदात का आरोप चार लोगों पर लगा। हालांकि पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार तो किया लेकिन उसे कुछ ही देर के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्यशैली से मृतका के परिवार का हौसला टूट गया और वो नाउम्मीद हो गए।

एससी कमीशन ने डीएसपी को तलब किया
SC Commission hearing plea of the family. SC Commission hearing plea of the family.
पीड़ित परिवार यह भी आरोप लगा रहा है कि आरोपी और पुलिस उन पर शिकायत वापस लेने का दवाब दे रही है। यहां तक की पीड़ित परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी जा रही है। इतना सबकुछ होने के बाद भी पीड़ित परिवार के दर्द को कम करने में पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख, पीड़ित परिवार ने एससी कमीशन से समक्ष हाजिर होकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद कमीशन ने संबंधित इलाके के डीएसपी को नोटिस भेजकर 6 जुलाई को उपस्थित होने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *