न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी के कारण बड़े पैमाने पर प्रदूषण होता है। इससे निपटने के मकसद से कई पाबंदियां लागू की गई। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने भी आतिशबाजी पर पूर्ण पाबंदी लगा दी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में लागू किया गया ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान की सफलता पर भी संशय लग गया है। दरअसल, प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने 40 गश्ती दल का गठन किया है, जो विभिन्न इलाकों का दौरा करके रिपोर्ट दे रही है।
हैरानी की बात यह है कि गश्ती दल की रिपोर्ट के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिस तरह की सच्चाई सामने आई है उससे साफ हो गया है कि पटाखों की बिक्री पर बैन के बावजूद दीपावली पर आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण से किसी तरह निजात नहीं मिलेगी। हालांकि, ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम भी तैयार किया गया है, इससे सारी जानकारी रियल टाइम पर कंट्रोल रूम को मिल रही है। इन सभी के बावजूद नहीं लग रहा है कि दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण पूरी तरह समाप्त हो सकेगा।
