डेरे में वोट मांगने जाएगी BJP : विज

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल जाने के बाद भक्तों ने डेरे से…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल जाने के बाद भक्तों ने डेरे से दूरी बनानी शुरू कर दी है। वहीं नेताओं के सुर भी बदलने लगे हैं। बावजूद BJP का कहना है कि वो डेरा प्रेमियों के पास वोट मांगने जरूर जाएंगे। यह कहना है हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का। उन्होंने कहा है कि वे डेरा में भी वोट मांगने जा सकते हैं, सजा बाबा राम रहीम को मिली है, डेरे को नहीं। दरअसल BJP का डेरा प्रेम नया नहीं है, विभिन्न अवसरों पर देखा जाता रहा है कि BJP के नेता डेरा में उपस्थित रहे हैं। इसलिए विज का बयान आना कोई नई बात नहीं है।

प्रदेश में अभी चुनाव दूर हैं, लेकिन डेरे विवाद के बाद मनोहर सरकार पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। दूसरी तरफ मनोहर सरकार के मंत्री ही उनको कठघरे में खड़े करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बयान भी मनोहर सरकार को राहत से ज्यादा मुश्किलें ही देगा। हुआ ये कि पत्रकारों के सवालों के जबाव में विज ने ऐसा बयान दे दिया। वहीं विज से डेरे 50 लाख रूपये देने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि रूपये डेरे को दिया गया है, ना की बाबा को। अदालत ने सजा राम रहीम को दिया है, ना कि डेरा को। इसलिए वो वोट मांगने के लिए डेरे से लेकर समर्थकों के पास तक जाने से परहेज नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *