Gurugram: सोहना की भोंडसी जैल में मोबाइल और सिम कार्ड मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज फिर तलाशी के दौरान 4 मोबाइल फोन ,4 बैटरी और 2 सिम कार्ड बरामद किए गए है। हालाकि जेल के अंदर बिना तलाशी के कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान अंदर नहीं जा सकता पर लगातार सिम कार्ड और मोबाईल मिलने की वारदातें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है। पुलिस के मुताबिक तीनो आरोपियों पर पहले से ही कई धाराओं के तहत मामले दर्ज है और पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
