जिस्मफरोशी के आरोप में पांच गिरफ्तार

फरीदकोट : पुलिस ने किराये के मकाम नें जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही जिस्मफरोशी के आरोप में…

फरीदकोट : पुलिस ने किराये के मकाम नें जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही जिस्मफरोशी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पांचों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि फरीदकोट के एक किराये के घर में रहने वाले पति-पत्नी देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली तो घर पर रेड किया गया और मौके पर से ही दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया गया। एसआई नवप्रीत सिंह ने बताया कि शहर के गुरू तेग बहादुर नगर में छापामारी किया गया है। कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि वहां देह व्यापार का गंदा खेल चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *