गोरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं : पीएम

दिल्ली : मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें संसद के आगामी सत्र को शांतिपूर्ण तरीके…

दिल्ली : मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें संसद के आगामी सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने पर विचार किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने गोरक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने राज्य सरकार से गोरक्षा के नाम पर हो रही धांधली पर कार्रवाई की बात कही और जीरो टॉलरेंस अपनाने की वकालत की।बैठक में जदयू को छोड़कर कांग्रेस, वाम दलों समेत विपक्ष की अधिकांश बड़ी पार्टियां मौजूद रहीं। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में जम्मू और कश्मीर में जीएसटी लागू करने से संबंधित विधेयक और नागरिकता संशोधन विधेयक समेत 16 बिल पेश करेगी। इसे पास करने के लिए केंद्र को विपक्षी पार्टियों के सहयोग की दरकार है। इसी को लेकर सर्वदलीय में आम सहमति बनाने की कोशिश की गई। बैठक से टीएमसी के साथ जेडीयू ने दूरी बनाकर रखी। वहीं कांग्रेस ने तो बैठक में भाग लिया, लेकिन वो सरकार को पूरी तरह से घेरने की तैयारी कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *