गैस की बढ़ी कीमतों व महँगाई के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन

  आज बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों व महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस शहरी-1 ने सेक्टर 22 की शास्त्री मार्किट में केंद्र में BJP की…

 

आज बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों व महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस शहरी-1 ने सेक्टर 22 की शास्त्री मार्किट में केंद्र में BJP की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जब से केंद्र में BJP की नोसिखियों की सरकार सत्ता में आई है तब से उनकी जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता में त्राहि त्राहि मची हुई है घरेलू इस्तेमाल होने वाली चीजें आसमान छू रही है नोटबंदी व जीएसटी ने काम धंधा पहले ही चौपट किया हुआ है ऊपर से BJP सरकार आम जनता को क़िस तरह की कोई राहत ना दे कर कीमतों पर इजाफा कर आम जनता का जीना दूभर कर रही है लगातार बढ़ते सब्सिडी व नॉन सब्सिडी के सिलेंडरों की कीमतों ने रसोई का बजट बिल्कुल गड़बडा दिया है कांग्रेस के कार्यकाल में एक साल में 12 सिलेंडर निर्धारित करने पर बबाल व धरने देने वाले भाजपा के नेता आज 12 सिलेंडर में इजाफा तो दूर उनके दाम भी बढ़ा रहे है और उनपर मिलने सब्सिडी भी खत्म करने वाले है चाहे दालों के दाम हो, सब्जियों के दाम हो सभी खाने वाली चीजों के दाम आसमान छू रहे है ऊपर से खाने वाली चीजों पर भारी जीएसटी लगा कर मोदी सरकार आम जनता का खून चूस रही है जिसको जनता अब उखाड़ फेंकेगी। जिला अध्यक्ष अजय जोशी ने कहा कि

“बहुत हुई महंगाई की मार”

“अबकी बार मोदी सरकार”

का झूठे नारे देकर ओर आम जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाने वाली BJP सरकार को अब आम जनता कहने लगी है

“बहुत हुई महंगाई की मार” “अब बस करो मोदी सरकार’

ओर जो कच्चा तेल विदेशों से मोदी सरकार खरीद कर भारत की जनता को पेट्रोल व डीजल महँगा बेचकर अपनी तिजौरी भर रही है ओर अपने खास 6/7 पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर रही है

कांग्रेस की महिला नेता दीपा दुबे व ममता ने कहा मोदी सरकार को बने साढ़े तीन साल हो गए है बाबजुद आम जनता को राहत देने की बजाय अभी की वो विपक्ष के मोड पर चल रही है अपनी कमियों को दूर करने के बजाए विपक्ष को कोस कर अपनी कमियां छुपा रही है आम जनता अब गुमराह ओर ध्यान भटकाने वाली इनकी नीति को समझ चुकी है अब वो इनके बहकावे में नहीं आने वाली है धरने में मोजुद नेताओं में से महासचिव शशिशंकर तिवारी, विनोद शर्मा, दीपा दुबे, भजन कौर, ममता, पूजा, विना खेरी, परवीन दुग्गल,अश्वनी कौशल, हरजिंदर बावा, नरिंदर सिंह, प्रेमपाल चौहान, मनु दुबे, सुभाष गहलोत,धर्मवीर दिसोदिया,वासु,जावेद,रवि ठाकुर,पुनीत बावा,मनु दुबे,वीरेंदर रॉय,रमेश शर्मा,शाम दत्त,नवदीप,तुषार चोपड़ा व बड़ी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *