गुजरात : कोस्टगार्ड ने बरामद की 3500 करोड़ की हेरोइन

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : तटरक्षक बल ने रविवार को इरान से गुजरात आ रहे एक जहाज की जांच के दौरान 1500 किलो हेरोइन जब्त की। अंदरराष्ट्रीय…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : तटरक्षक बल ने रविवार को इरान से गुजरात आ रहे एक जहाज की जांच के दौरान 1500 किलो हेरोइन जब्त की। अंदरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 3500 करोड़ रूपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि बरामद ड्रग्स पिछले कुछ महीनों में समुद्र में पकड़े गए मादक पदार्थ बरामदगी में सबसे बड़ी खेप है। दरअसल जहाज के बारे में इंटेलीजेंस इनपुट मिले थे, जिसके बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जहाज एमवी हेनरी को पोरबंदर में पकड़ा गया। निगरानी के दौरान कोस्ट गार्ड की दो शिप – समुद्र पावक और अंकित – ने गुजरात से मिली इनपुट के बाद गुजरात आ रहे एमवी हेनरी को पकड़ा गया।

कोस्ट गार्ड ने बताया कि चार दिन से एमवी हेनरी को पकड़ने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जिसमें नेवी के जहाज और एयरक्रॉफ्ट भी शामिल थे। गांधीनगर और पोरबंदर स्थित कोस्ट गार्ड के हेड क्वार्टर से ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही थी। इस इलाके से गुजरने वाले हर जहाज के पल-पल की खबर रखी जा रही थी और जैसे ही एमवी हेनरी रडार पर आया उसे आठ क्रू मेंबर्स के साथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए जहाज को पोरबंदर लाया गया है और आईबी, पुलिस, कस्टम समेत अन्य एजेंसियां क्रू मेंबर्स से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *