दिल्ली : लड़कियों के बीच हीरो बनने के चक्कर में तीन दोस्तों ने बना ली अपनी-अपनी गर्ल फ्रैंड। लेकिन उनकी डिमांड पूरी करने और उनको घुमाने के लिए बनना पड़ गया बाइक चोर। साऊथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में पिछले तीन महीनों में 7 मोटरसाइकिल चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस की ज्वाइंट चेकिंग चला तो ये तीनों दोस्त पकड़े गए। जिनमे के एक नाबालिग निकला। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने 3 दोस्तों को बाइक पर घूमते हुए संदिग्ध हालत में पकड़ा तो ये दोनों बाईक के कागज़ात नहीं दिखा पाए. जब कागजात की जाँच हुई और पूछताछ हुई तो वह बाइक चोरी की निकली।तीन में से एक दोस्त नबालिक निकला। बाकी दोनों को पकड़ने के बाद जब पूछताछ हुई तो बाइक चोरी के गैंग का पर्दाफाश हुआ।
पुलिस की टीम ने 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया तो मात्र 2 घंटे की रेड में कुल आधा दर्जन बाइक बरामद कर लिया गया। ये तीनों दोस्त स्कूल ड्रॉप-आऊट थे। पूछताछ में सामने आया कि गर्ल फ्रैंड के साथ घूमने फिरने और मस्ती करने के लिए एक के बाद एक बाइक चोरी कर रहे थे। साथ ही चोरी कर हुई बाईकों की नंबर प्लेट में चेंज कर अपनी गर्लफ्रैंड पर धाक जमाकर घूमा करते थे। खर्चे को पूरा करने के लिए चोरी की बाइक किसी बेच देते थे। गर्ल फ्रेंड कभी घुमाने के लिए बोलती, कभी मस्ती के लिए। वहीं साउथ डिस्ट्रिक्ट के ही हौजखास थाने की पुलिस ने दूसरे मामले में दो दोस्त को पकड़ा और 8 बाइक बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा हुआ है।

