संगरूरः एक तरफ तो भारत को डिजिटल इंडिया बनाने की कोशिश जारी है स्वच्छ भारत के नाम पर मोटा पैसा खर्च किया जा रहा है। वही उनके इस भावी मिशन की शहीद ऊधम सिंह के नाम पर वने सुनाम ओलंपिक स्टेडियम मे धज्जियाँ उड़ती देखी जा सकती है। करोड़ों रूपये ख़र्चे जाने के वावजूद स्टेडियम मे शौचालय का इंतजाम नहीं है। जिसके चलते स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आए लड़के-लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लड़कियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक चिट्ठी लिखी है और पूछा है कि वे शौच के लिए कहा जाए। स्टेडियम में शौचालय न होने के कारण लड़के-लड़कियां सीढ़ियों के पीछे खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर 2019 तक भारत को खुले मे शौच से मुक्त करने चाहते हैं। मगर संगरुर के हालतों को देखने से नहीं लगता है कि पीएम मोदी का यह मिशन कामयाब होगा।
खुले में शौच करने को मजबूर, संगरूर की बेटियों ने PM को लिखा ख़त
संगरूरः एक तरफ तो भारत को डिजिटल इंडिया बनाने की कोशिश जारी है स्वच्छ भारत के नाम पर मोटा पैसा खर्च किया जा रहा है।…
