किसानों की खुदकुशी रोकने में कैप्टन सरकार असफल : पूर्व सीएम बादल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कैप्टन सरकार के पांच महीने के कार्यकाल में खुदकुशी करने वाले किसानों की संख्या दो सौ तक पहुंच चुकी है। बावजूद…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कैप्टन सरकार के पांच महीने के कार्यकाल में खुदकुशी करने वाले किसानों की संख्या दो सौ तक पहुंच चुकी है। बावजूद सरकार के कर्जमाफी की घोषणा पूरी नहीं हो सकी है। सरकार सिर्फ भरोसे पर काम चला रही है। अपने विधानसभा क्षेत्र लंबी के गांवों के दौरे के क्रम में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सरकार पर उक्त आरोप लगाएं। दरअसल लगातार बढ़ती जा रही किसानों की खुदकुशी पर विपक्ष हमलावर हो गया है। अपने दौरे के क्रम में पूर्व सीएम ने ना सिर्फ कैप्टन सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी, बल्कि किसानों की खुदकुशी पर सरकार की नीतियों को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा तो किया, लेकिन उस वादे को पूरा करने में नाकाम रही।

लंबी दौरे के दौरान पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन सरकार की कड़ी निंदा की, साथ ही किसानों की बढ़ रही खुदकुशी पर चिंता भी जताई। बादल ने कहा कि सरकार को खुदकुशियों को रोकने लिए फौरी कदम उठाने की जरूरत है। कुछ किसानों पर सफेद मक्खी और चींटी की दोहरी मार भी पड़ी है। जिसको लेकर पूर्व सीएम बादल का कहना है कि सरकार को इससे निपटने के लिए पहले ही इंतजाम करना चाहिए था। जिससे कपास की फसल सुरक्षित रहती और किसानों को दोहरा नुकसान नहीं उठाना पड़ता। दरअसल प्रकाश सिंह बादल अपने विधानसभा के तीन गांव घूमियारा, लंबी और किलियावाली का भी दौरा किया, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *