Gurdaspur:गुरदासपुर के बटाला में पंजाब पुलिस काउंटर इंटेलेजिंस के अधिकारी पर हमला हुआ है। दरअसल इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारीओ को देर शाम गुप्त सुचना मिली थी के बटाला के लल्लिआ मुहल्ला में कुछ संदिग्ध व्यक्ति छुपे हुए है। इस सुचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारीओ ने उस मुहल्ले में रेड मारी। छापेमारी के दौरान युवक ने इंटेलिजेंस टीम के एक अधिकारी पर गोली मार दी, जो सब इंस्पेक्टर पुष्करण सिंह की टांग में लग गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल जखमी अधिकारी को इलाज के लिए बटाला अस्पताल में रैफर किया गया है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
